YouTube E-Commerce Update क्या है?

दोस्तों अगर आप एक Youtuber है और products के Reviews करते है, Unboxing करते है। चाहे वो product कुछ भी हो, आपके लिए double opportunity लेकर आया है YouTube आपके earning के लिए और growth के लिए। आज हम आपको बताने वाले है YouTube के एक नए update के बारे में जो की YouTube के खुद के E-Commerce platform के बारे में है। तो चलो देखते है की क्या अपडेट है ये,

दोस्तों शायद आपको पता होगा की आज से दो महीने पहले YouTube ने announce किया था की वो अपना खुद का E-Commerce platform launch कर रहे है। इस चीज में आगे बढ़ते हुए YouTube ने acquire किया है एक indian startup को जिसका नाम SIMSIM है। 

SIMSIM सिर्फ एक app है जिसे YouTube ने अपने बिज़नेस को बढ़ने के लिए acquire किया है। इस app में छोटे-छोटे videos है या आप उन्हें short videos भी कह सकते है। ये ऐसे videos होते है जो की किसी product के बारे में reviews दे रहे होते है। उस video के निचे वो product रहता है, लोग video देखते रहते है और साथ-साथ उस product को browse कर सकते है, cart में add कर सकते है, product का फोटो देख सकते है और चेकआउट भी कर सकते है। 

ये एक स्टार्टअप है जो की 2 साल पहले SIMSIM को launch किया गया था। जिसे paytm के 2 employees और foodpanda के एक employee ने मिल कर इसे बनाया था। YouTube ने बताया है की वो इसे acquire कर रहे है, कितने में ख़रीदा है और बाकि क्या है इसके बारे में YouTube ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। 

उन्होंने बताया है की अगले हफ्ते या आने वाले 2-3 हफ्तों में इसे release किया जाएगा। YouTube ने बताया है की अभी SIMSIM जैसे work करता है वैसे ही work करता रहेगा। जैसे लोग इस पर Shorts डाल रहे है वैसे ही चलता रहेगा। YouTube अभी के लिए SIMSIM के उन videos को और उन products को अपने platform पर promote करते रहेगा। 

ये अभी एक शुरुआत है, अभी जो creators है वो SIMSIM पर जाएंगे और हो सकता है बाद में YouTube SIMSIM को merge कर दे। लेकिन अभी के लिए YouTube इसे सिर्फ अपने platform पर highlight करता रहेगा और इसके products को अपने platform कर दिखता रहेगा। अगर ये चीज अच्छा काम करती है तो हो सकता है YouTube इसे अपने app में merge कर दे। 

Creators को क्या फायदा होगा?

Creators को क्या फायदा होगा ये इसके official release के बाद ही बताया जाएगा। जो की आने वाले दो या तीन हफ्तों में हमें देखने को मिल जाएगा। YouTube का कहना है की लोग product के reviews हमारे platform पर देखते है और उसे खरीदने के लिए किसी दूसरे platform पर जाते है। ये चीज वो नहीं चाहते है, वो चाहते है की जो भी फायदा होगा वो उनका ही हो और इसी लिए वो अपना खुद का E-Commerce platform लांच करने जा रहे है। ताकि जो भी फायदा हो वो उनका ही हो, लोगो को कही और जाने की जरुरत न पड़े। 

अगर बात करे SIMSIM की तो अभी ये काफी unprofessional है, मतलब की उसका interface और design अभी इतनी attractive नहीं है। उसे देखने के बाद आपके मन में सवाल आएगा की YouTube और Google इसे कैसे acquire कर सकते है? लेकिन इसकी announcement हो चुकी है, और शायद आपको पता ही होगा की YouTube भी Google का नहीं था। उसे भी गूगल ने ख़रीदा था, हो सकता है इसके performance को देखते हुए Google इसे भी खरीद ले। 

अभी तो ये app इतना ज्यादा attractive नहीं है लेकिन आगे हो सकता है, क्योंकि गूगल इसके साथ काम करने वाला है। क्या पता आने वाले समय में ये एक पॉपुलर app बन जाए। आपको क्या लगता है हमें कमेंट कर जरूर बताए। 

Leave a Reply