Snippets क्या है? और Featured Snippets क्या है?

Google आज के समय में ये नाम भला कौन नहीं जानता। हमारे देश के प्रधान मंत्री और Google इन्हें छोटे से छोटा बच्चा भी जनता है। ये दोनो भी ऐसे है जिन्हे हम दिन में एक बार क्यों न हो लेकिन याद तो जरूरी करते है। शायद आज के समय में तो हम उस हर पल मोदी जी को याद करते है जब हम कही जा रहे होते है या पेट्रोल भरवा रहे होते है। क्यों सही कहा ना?

चलो मजाक की बात छोड़ो काम की बात करते है। हम हमारे रोजमर्रा के सालो के जवाब हो या कोई बड़ी मदद चाहिए होती है तो हम google को जरूर याद करते है। जब भी हमसे कोई कोई सवाल करता है और अगर हमे उसका जवाब पता नही होता तो हम उसे कहते है की “भाई Google कर ले”।

जब भी हम गूगल पर कुछ सर्च करते है तो हमे गूगल अपने स्मार्ट algorithms की मदद से सही और सटीक information दे देता है। ये information हमे Search Engine Results page (SERP) में देखे को मिलती है। SERP में अलग-अलग तरह के results होते है जैसे photos, videos, listings और web pages.

हम इन्हें results कहते है लेकिन ये results एक specific formats में होते है जिन्हे गूगल Snippets कहता है। वही गूगल हमारे query का सीधा साधा जवाब इन सभी results के ऊपर ही दिखा देता है और इसे हम Featured Snippet कहते है। ये क्या होते है, इनसे हमे क्या फायदा मिलता है और इनके कितने types होते है इनके बारे में आज हम देखने वाले है।

Snippets क्या है?

Snippets एक तरह के results होते है, यह results हमे Google पर किए किसी search के लिए दिखाए जाते है। जब आप कोई सवाल google पर search करते है तो google आपको कुछ results दिखाता है, जो snippets के format में होते है। यह Snippets आपके search किए हुए keyword के बेस पर दिखाए जाते है।

जब आप कुछ search करते है तो आपको कुछ links दिखाए जाते है(कुछ Results दिखाए जाते है) गूगल के search pages मे, इन सभी results को Snippets कहा जाता है।

How Snippets Are Looks Like or Example of Snippets

इसे एक Example से समझते है, मान लो आपने किसी जानकारी के लिए गूगल पर कुछ सर्च किया है। जैसे हमने गूगल पर सर्च किया SharedArrayBuffer क्या है?, अब हमें यहां कुछ सर्च Results गूगल ने दिखाए है। इन सभी Results को हम Snippets कहते है। इसमें हमें तीन प्रॉपर्टीज दिखाई देती है जैसे की,

  • 1. URL – Link of the post.  
  • 2. SEO Title – Title of the post.
  • 3. Meta Description – Description match by search keyword or search query.

आप इसे नीचे दिए गए एक इमेज में देख सकते है। 

snippets kya hota hai

अगर आप desktop या laptop मे सर्च करते है तो आपको Results अलग दिखेंगे लेकिन अगर आप मोबाइल फ़ोन से सर्च करते है तो आपको थोड़े बहुत और फीचर्स दिखाई देंगे। जिसमे आपको उस रिजल्ट को लिखने वाले वेबसाइट का आइकॉन भी देगा जिसे Fevicon कहा जाता है।

इस Fevicon के जरिए लोग आपके ब्रांड को पहचान सकते है जब वो किसी सवाल के लिए सर्च करते है। एक और चीज जो मोबाइल में सर्च करने पर दिखाई देती है वो है इमेज। Read Also: Keyword Density क्या है और क्या यह Blogging में जरूरी है?

Snippets कितने टाइप या प्रकार के होते है?

Snippets 4 जनरल टाइप या प्रकार के होते है, जब आप अपनी query के लिए सर्च करते है तो गूगल आपको कुछ results दिखता है। ये results top pages में से लिए गए होते है अगर उस पेज में ऐसा कोई भी format है जो आपके query से मैच करता है तो वो आपको दिखाया जाता है।

  1. Paragraph Snippets – इसमें आपको result Paragraph के form में देखने को मिलता है।
  2. Lists Snippets – इसमें आपको results List के form में देखने को मिलता है।
  3. Tables Snippets – इसमें results Table के form में देखने को मिलता है।
  4. Videos Snippets – असल में ऐसे results में YouTube videos को दिखाया जाता है।

Snippets क्या होता है? इसमें क्या क्या प्रॉपर्टीज होती है और इसके कितने टाइप होते है यह तो समझ लिया, अब Featured Snippets के बारे में समझते है। 

Featured Snippets क्या है?

Featured Snippets Kya Hai? Featured Snippets एक तरह का Organic Search Result होता है, जो user को उसके सर्च किए हुए query के लिए दिखाया जाता है। Featured Snippets द्वारा आपके Search किए हुए Queries का सटीक और Short जवाब Google के SERP में सबसे टॉप मे दिखाया जाता है। जो Feature होता है या आप यह भी कह सकते है यह Results Google द्वारा Highlight किया जाता है। इससे यूजर को उसके सवाल का जवाब गूगल सर्च में ही मिल जाता है। ये Result Top 10 results में ही एक साइट से लिया जाता है जो यूजर के query से match करता हो।

Featured Snippets बिलकुल Snippets जैसा ही होता है, लेकिन Snippets को Google List मे दिखाता है और Featured Snippets को Results मे सबसे ऊपर दिखाता है। इसमें आपके specific सवाल का जवाब होता है और वो भी image या video या list के साथ।

Snippets, Results कि एक पूरी लंबी-चौड़ी लिस्ट होती है। जैसे हम कहते है ना कि मेरा आर्टिकल 3 नंबर पर है या 4 नंबर पर रैंक कर रहा है या दूसरे पेज पर रैंक कर रहा है। इन सभी Results को हम Snippets कहते है और जो 1 नंबर के भी ऊपर Feature किया जाता है उसे Featured Snippets कहते है। देखो नाम मे ही उसका मतलब छुपा है Featured Snippets मतलब Feature किया हुआ Snippet, एक छोटा सा हिस्सा। कितना आसान है ना?

How Featured Snippets Looks Like

आपने अगर कभी नोटिस किया हो तो आपने देखा होगा की जब आप कुछ सर्च करते है तो आपको कुछ लिस्ट, कुछ इमेज, कुछ टेक्स्ट और कुछ वीडियो दिख जाते है। इन सभी रिजल्ट्स को हम Featured Snippets कहते है। जो आपके सर्च Queries के बेस पर आपको गूगल द्वारा दिखाए जाते है. Read also: Semantic SEO क्या है?

एक Keyword Research Tool के एक Study के अनुसार अगर आपका पोस्ट As a Featured Snippets में आ रहा है तो आपके उस लिंक पे लगभग 28% तक क्लिक होते है। अगर आपका पेज Featured Snippets में नहीं है लेकिन टॉप 10 Pages में सबसे ऊपर है, तो उस लिंक पर करीब 19% तक क्लिक होने के चांसेस होते है। 

Featured Snippets में ब्लॉग पोस्ट कैसे रैंक करे?

अगर आपका पेज Feature में नहीं आ रहा है / वो पेज Featured Snippets में कन्वर्ट नहीं हो रहा है, लेकिन टॉप 10 Pages में सबसे ऊपर है। तो आपको 19% तक क्लिक आ सकते है, मतलब की पुरे 9% का घाटा। अगर आपका पेज Featured Snippets में कन्वर्ट होता है और टॉप 10 Pages में भी दिखाई देता है तो आपको पूरे 28% + 19% तक क्लिक आने के चांसेस होते है। 

पूरे Article का सारांश 100 शब्द में बताए

अगर आपने किसी Keyword पर कोई आर्टिकल लिखा है तो हमेशा यह याद रखे की उस Keyword का जवाब आपको 100 words के अंदर देना है और उस Keyword को इस 100 words में दो बार इस्तेमाल करना है। जैसे मान लो “how to seo” एक Keyword है तो आपको 100 words के अंदर यह बताना है की इस Keyword का इंटेंट क्या है?

SEO क्या होता है, इसके बेसिक चीजें क्या है, जो भी हो आपको इन 100 words में ही Explain करना होगा। अगर आप ऐसा करते है तो गूगल को उस कंटेंट को समझने में आसानी होती है और वह कंटेंट सर्च query से मैच कर गया तो ऐसे में गूगल आपका वो कंटेंट featured snippets में भी दिखा सकता है. Read Also: Free Blog vs Paid Blog कौनसा बेस्ट है?

आप जो भी जवाब देंगे उसमें List जरूर इस्तेमाल करें

अगर आप ऐसा करते है तो आपका पेज featured snippets में कन्वर्ट होने के चांसेस ज्यादा होते है। जैसे की आप “software Architect kaise bane” को ही सर्च कर देख लो, इस पोस्ट में स्टेप्स है जो की featured snippets में दिखाई दे रहे है। करीब 80% टाइम लिस्ट ही featured snippets में कन्वर्ट होती है। 

A list of blog post which is converted into featured snippets

Featured Snippets कितने टाइप या प्रकार के होते है?

Featured Snippets के भी 4 जनरल टाइप या प्रकार होते है,

  1. Paragraph Snippets
  2. Lists Snippets
  3. Tables Snippets
  4. Videos Snippets

List Snippets और Table Snippets को Google ज्यादा priority देता है और आज कल videos को भी Google काफी priority देने लगा है। Google के हर search results मे हमे कोई ना कोई video दिखाई जरूर देता है।

Featured Snippets के फायदे क्या है?

1. गूगल Featured Snippets को सर्च results दिखने वाले 10 results में से ही चुनता है। एक रिसर्च के हिसाब से अगर आपकी वेबसाइट का पेज Featured Snippets में आता है तो आपके वेबसाइट का CTR बढ़ जाता है।

काफी लोग कहते है की Featured Snippets की वजह से उनके साइट पर ट्रैफिक कम आने लगा है, क्योकि यूजर को उनके सवाल का जवाब गूगल सर्च results में ही मिल जाता है। तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है काफी लोग ऐसे होते है जो सिर्फ उस जवाब को पढ़ कर satisfied नहीं होते और वेबसाइट को विजिट करते है।

2. ऐसे में आपके लिए एक फायदेमंद टिप है, अगर आपके Featured Snippet में दिखने वाले लिस्ट में 8 से ज्यादा पॉइंट्स है तो उन्हें एक Read items का ऑप्शन दिखाया जाता है।

3. Featured Snippet ब्रांड बिल्ड करने में भी मदद करता है, अगर आपकी वेबसाइट ज्यादा से ज्यादा Queries पर Featured Snippet में आने लगती है तो लोगो का आपके वेबसाइट के प्रति विश्वास बढ़ जाता है। यह विश्वास आपकी वेबसाइट की रैंक को बढ़ाने में काफी मदद करता है।

4. Featured Snippets आपको Organic visitors अपनी वेबसाइट पर लाने में काफी मदद करता है। हर दिन गूगल पर 580 करोड़ सर्च होती है और अगर 35% ट्रैफिक भी Organic होता है तो 182 करोड़ सर्च हर दिन किसी न किसी वेबसाइट पर लैंड होगी।

अगर आप हर दिन इतने बड़े ट्रैफिक में से 1000 से 2000 ट्रैफिक भी अपनी वेबसाइट पर लाने में सफल होते है तो आप अच्छा खासा कमा सकते है। यह इतना ज्यादा मुश्किल भी नहीं की आप दिन का 1000 से 2000 तक का ट्रैफिक अपनी साइट पर नहीं ला सकते।

Rich Snippets क्या होता है?

हमने Snippets और Featured Snippets क्या होता है यह देखा. अब समझते है कि Rich Snippets किसे कहां जाता है? Read Also: क्या 2021 में Expired Domains इस्तेमाल करना सही है?

Rich Snippets भी आपके सर्च के लिए गूगल द्वारा दिखाए कुछ रिजल्ट्स ही होते है. लेकिन Rich Snippets results मे अधिक जानकारी दिखाई जाती है, जिसे आप नीचे दिखाए एक इमेज मे देख सकते है।

Example of Rich Snippets

Rich Results गूगल द्वारा दिखाए गए नॉर्मल results ही होते है लेकिन इनमे additional जानकारी होती है। ये additional जानकारी इन results को बाकी results से अलग बनाती है।

Example के लिए आपने search किया Ice Cream Recipe तो, Rich Snippets मे आपको एक Ice Cream कि एक Picture देखने को मिलेगी, उस Recipe को दी गई Ratings देखने को मिलेगी, Recipe को बनाने के लिए जो समय लगता है उसे भी आपको देखने को मिलेगा और उस Recipe मे कितनी Calories है वो भी इस results में देखने को मिलेगी।

आपको काफी तरह के Rich Results देखने को मिलते है, जो आपके वेबसाइट और लिखे गए कंटेंट पर डिपेंड करते है. उन अलग-अलग Results को आप नीचे दिखाए इमेज मे देख सकते है. Read Also: ब्लॉग पोस्ट में कितने Words होने चाहिए? in Hindi

Example of Rich Snippets

SEO के लिए Rich Results क्यों जरूरी होते है?

दोस्तों जब हम बाज़ार मे जाते है तो हमे उस शॉप से सामान खरीदने का दिल करता है जहां काफी ज्यादा सामान हो और उसने उस सामान को काफी खूबसूरती से सजाया हो. वो शॉप उस बाज़ार मे सबसे अलग ही नजर आती है और ग्राहक के वहां से सामान खरीदने के चांस काफी ज्यादा होते है.

बिलकुल वैसे ही जब गूगल सर्च Result’s मे आपके वेबसाइट का Snippets या Results Rich दिखेगा, बाकी Snippets से अलग दिखेगा तो आपके उस Results पर क्लिक होने के चांस भी ज्यादा होंगे. आज का जमाना Ratings को काफी महत्व देता है, जब आपके Results पर काफी अच्छे Ratings होंगे तो जाहिर सी बात है आपके Results पर क्लिक भी अच्छे ही आएंगे.

इस तरह आपको आपके Rich Snippets या Rich Results के जरिए अच्छा खासा Click-Through Rate भी मिलेगा. इसलिए ऐसे Results को जो आपको अच्छा Traffic दिलाते है उन्हें Rich Results या Rich Snippets कहां जाता है. Read Also: क्या ब्लॉग पर केवल एक आर्टिकल लिखकर ट्रैफिक लाया जा सकता हैं?

अपने वेबसाइट के लिए Rich Results कैसे बनाएं?

आप अपने वेबसाइट या ब्लॉग के लिए Rich Results या Rich Snippets बना सकते है. इसके लिए आपको आपके वेबसाइट मे Structured Data को इस्तेमाल करना होगा. मतलब कंटेंट को ऐसे लिखना होगा कि सर्च इंजन उसे आसानी से समझ सके.

इस Structured Data को इस्तेमाल कर सर्च इंजन आपके लिए Rich Results को बनाएंगे और यह Rich Results आपके वेबसाइट या ब्लॉग को अच्छी Growth और अच्छे Visitors देंगे.

Leave a Reply