ब्लॉग पोस्ट में कितने Words होने चाहिए? in Hindi

ब्लॉग को पैशन, प्रोफ़ेशन, पर्सनल इंट्रेस्ट और बिज़नेस में से कुछ भी कहा जा सकता है। क्योंकि हर ब्लॉगर अलग-अलग चाह रखता है। कोई अपनी भावनाओं को शेयर करना चाहता है तो कोई अपने नॉलेज को। कोई पैशन के लिए ब्लॉग्गिंग करता है तो कोई प्रोफ़ेशन के लिए।

कोई ब्लॉग्गिंग करके पैसा कमाना चाहता है तो कोई सिर्फ दूसरों को नॉलेज देना चाहता है। कोई अपने आपको फ़ेमस करने के लिए ब्लॉग लिखता है तो कोई अपने बिज़नेस को लोगो तक पोहचाने के लिए ब्लॉग लिखता है। 

ब्लॉग एक बड़ा ही कमाल का जरिया है अपनी बातों को दुसरो तक पोहचाने का और इस ब्लॉग का सबसे बड़ा कमाल यह है की आप अपनी बात कहते-कहते पैसा भी कमा सकते है। ब्लॉग आपको ना सिर्फ पैसा देता है बल्कि आपको एक पहचान भी देता है। बहुत से लोगों ने अपनी जॉब को छोड़ कर ब्लॉग्गिंग को चुन लिया है और अपने जीवन में काफी सफल भी हो चुके है।

लेकिन शायद आपको एक बात पता होगा की भेड़ चाल से कुछ हासिल नहीं होता। हमें कुछ अलग करना होता है जब कही जाकर हम ब्लॉग्गिंग में सफल हो पाते है। Read also: Keyword Density क्या है और क्या यह Blogging में जरूरी है?

ब्लॉग पोस्ट कितने वर्ड्स की होने चाहिए?

आपको बता दे की “ब्लॉग पोस्ट कितने वर्ड्स की होने चाहिए” यह एक ऐसा सवाल है जिसका कोई सही सवाब नहीं है। फिर भी आपको बता दे की कम से कम 300 और ज्यादा से ज्यादा कितना भी बड़ा आर्टिकल आप लिख सकते है। लेकिन कई रिसर्च के मुताबिक आपको कम से कम 300 और ज्यादा से ज्यादा 2500 वर्ड्स का ही आर्टिकल लिखना चाहिए। इसके रीज़न को गहराई से समझना काफी जरुरी है। तो चलिए समझने की कोशिश करते है, 

ब्लॉग का असल मकसद आपके कंटेंट से रिलेटेड ऑडियंस से कनेक्ट, इंप्रेस और उनको अट्रैक्ट करना होता है। इतना ही नहीं आपकी वेबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक लाना और Quality Leads लाना भी बहुत जरुरी होता है। जितना आपका कंटेंट ज्यादा लोगो तक पोहचेगा उतने ही विज़िटर आपके साइट पर आएंगे। बस यही तो हर ब्लॉगर चाहता है। Read also: Free Blog vs Paid Blog कौनसा बेस्ट है?

अगर आप ज्यादा कमैंट्स और शेयर चाहते है तो आप 300 से 600 वर्ड्स का आर्टिकल लिख सकते है। जिससे आपको एवरेज सोशल शेयर और कमैंट्स मिल जाएंगे। लेकिन सर्च इंजन के लिए ये काफी नहीं है। अगर आप प्रोफ़ेशनल Journalist है और न्यूज़ पेपर के लिए ब्लॉग्गिंग करना चाहते है तो 750 वर्ड्स का आर्टिकल लिखना चाहिए। इससे आपको दूसरे ब्लॉग से लिंक और सोशल मीडिया पर अच्छी खासी शेयरिंग भी मिल जाएगी। आप निचे दिए एक टेबल की मदद ले सकते है और अपने ब्लॉग पोस्ट को प्लान कर सकते है।

LimitsBenefits
300 – 600 WordsHigh Share And Comments
750 WordsLink And Share
1000 – 1500 WordsHigh Share

अगर थोड़े से कमेंट में आपका काम चल जाएगा तो ठीक, नहीं तो अगर आप सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर चाहते है तो आपको 1000 से 1500 वर्ड्स का आर्टिकल लिखना चाहिए। लेकिन याद रखे इस बड़े आर्टिकल में आप रीडर्स को वो जो चाहते है (जिस सवाल का वो जवाब चाहते है) उसका आप उन्हें सलूशन दे रहे हो। याद रखे आपकी पोस्ट ऐसी होनी चाइए की आपके रीडर्स आपके ब्लॉग को उनके दोस्तों से शेयर करें। Read also: Blogger vs WordPress 2021 में कौनसा बेहरत रहेगा?

आर्टिकल अगर 1500 वर्ड्स से बड़ा हो तो क्या कोई उसे पढ़ेगा?

आपको जानकर हैरानी होगी की 1600 वर्ड्स का ब्लॉग पोस्ट मतलब की 7 मिनिट Reading टाइम ब्लॉग पोस्ट के लिए अच्छा समझा जाता है। लगभग 2500 वर्ड्स वो Length है जिससे गूगल पर ज्यादा से ज्यादा रैंक मिलती है। इतना बड़ा आर्टिकल पढ़ने में एक एवरेज यूजर को लगभग 7 से 8 मिनिट लगते है। याद रखे अगर आप बड़ा आर्टिकल लिख रहे है तो आपका कंटेंट काफी मज़ेदार और ज्ञानपूर्ण होना चाहिए। जब कोई रीडर आपके पेज पर आए तो वो दोबारा आप ही के पेज पर आए कुछ ऐसा कंटेंट आपको अपनी ब्लॉग पोस्ट में रखना होगा। 

कुछ ब्लॉगर ऐसे भी होते है जो सिर्फ रैंक के पीछे भागते रहते है। ऐसे में वो Quality कंटेंट लिखना भूल जाते है और यही भूल उन्हें काफी महँगी भी पड़ती है। सिर्फ रैंक होने से या सिर्फ बड़ा आर्टिकल होने से काम नहीं बनता। आपका कंटेंट रीडर्स के लिए Useful भी होना चाहिए। तभी वो आपके ब्लॉग को दोबारा विजिट करेगा और आपके ब्लॉग पर ज्यादा समय बिताएगा। Read also: क्या 2021 में Expired Domains इस्तेमाल करना सही है?

उदाहरण के लिए खुद ही को रीडर कि जगह रख कर सोचो, अगर कोई ऐसी पोस्ट है जिसे आपने विजिट किया लेकिन वो आपको समझ ही न आए। ऐसे में आप उस ब्लॉग पर दूसरी बार जाने से भी बचेंगे। एक बात शायद हम भूल ही गए, अगर कोई यूजर आपके ब्लॉग पर ज्यादा समय बीतता है तो उसके आपके ब्लॉग में दिख रहे ads पर क्लिक करने के चान्सेस भी बढ़ जाते है। 

जब आप कोई जानकारी दे रहे हो तो यूजर को कही और जाने की जरुरत ही न पड़े। उसे जो भी चाहिए था वो सब उसे आपके ही ब्लॉग पर मिले। फिर चाहे वो जानकारी 2500 वर्ड्स की हो जाए या 600 वर्ड्स में ही सिमट कर रह जाए। बस वो जानकारी पूरी होनी चाहिए। शायद आप अब समझ गए है की आपको पोस्ट की लंबाई का ध्यान तो रखना है लेकिन आपको पोस्ट आपके रीडर्स के लिए लिखनी है। 

अलग-अलग कैटेगरी के ब्लॉग पोस्ट के लिए अलग-अलग Length की पोस्ट फ़ायदेमद हो सकती है।

  • अगर आपका फाइनेंस ब्लॉग है तो आपको 2100 से 2500 वर्ड्स की पोस्ट लिखनी चाहिए। 
  • हेल्थ ब्लॉग है तो 2000 से 2100 वर्ड्स। 
  • किसी कंपनी के लिए 1700 से 1900 वर्ड्स। 
  • घर और गार्डन के लिए 1100 से 1200 वर्ड्स। 
  • Tech के लिए 800 से 100 वर्ड्स। 
  • फैशन के लिए 800 से 950 वर्ड्स। 
  • रेसिपी के लिए 1400 से 1900 वर्ड्स। 
  • ट्रैवल के लिए 1000 से 1800 वर्ड्स 

Leave a Reply