Robots Meta Tags क्या है? In Hindi

Meta Tags उर्फ़ Robots Tags छोटे लेकिन Powerful Tags है। जो आपकी वेबसाइट के Indexing और सर्च रिजल्ट्स में उनके लुक को कंट्रोल करने में आपकी मदद करते है। जरुरत है उन्हें सही से समझने और Implement करने की। कई बार SEOs इन्हे robots.txt फाइल के रूल्स के साथ मिक्सउप कर लेते है। जिससे परेशानियां होती है गलत रिजल्ट्स मिलते है। 

Format of Meta Tags:

<meta name=”robots” content=”noindex”/>

Meta Tags को पेज लेवल पर अप्लाई किया जाता है और इन्हे पेज के हेड सेक्शन में जोड़ा जाता है। वर्डप्रेस वेबसाइट में Headers को Add करने के लिए काफी सारे Plugins मौजूद है। YOAST या RANK MATH जैसे Plugins अब भी इन्हे Add करने की सुविधाएं देते है।

बाकि अलग वेबसाइट में आप हेड सेक्शन में खुद से इन्हे प्लेस कर सकते है। चलो देखते है कितने अलग-अलग तरह के Robots Tags या Meta Tags होते है और इन्हें कैसे इस्तेमाल कर सकते है। गूगल लगभग 12 Meta Tags को सपोर्ट करता है। 

List Of Meta Tags / Robots Tags:

  1. NO INDEX
  2. NO FOLLOW
  3. NO ARCHIVE
  4. NO SNIPPET
  5. MAX SNIPPET
  6. MAX IMAGE PREVIEW
  7. MAX VIDEO PREVIEW
  8. NO TRANSLATE
  9. UNAVAILABLE AFTER
  10. ALL
  11. NONE
  12. NO IMAGE INDEX

1. No Index

Format: <meta name=”robots” content=”noindex”/>

No Index Tag जिस भी पेज में इस्तेमाल किया जाता है उस पेज को सर्च इंजन Index नहीं करेंगे और अगर कोई पेज Index में नहीं होगा तो वो सर्च रिजल्ट्स में भी दिखाई नहीं देगा। अगर आप किसी खास bot के लिए No Index रूल को सेट करना चाहते है तो आप फॉर्मेट में robots की जगह उस bot का नाम इस्तेमाल कर सकते है और फिर ये रूल सिर्फ उसी bot पर लागू होगा। अगर आप चाहते है की गूगल bot आपकी वेबसाइट को Index न करे तो नीचे वाले फॉर्मेट को इस्तेमाल कर सकते है। 

Format: <meta name=”googlebot” content=”noindex”/>

कई बार इस No Index को लोग robots.txt के Disallow के साथ कंफ्यूज कर लेते है। अगर किसी पेज को आप robots.txt से Disallow कर रहे है तो आप सर्च इंजन को उस पेज को Crawl करने से रोक रहे है न कि Index करने से और सर्च रिजल्ट्स में दिखाने से। Disallow किए हुए पेज कई बार Index कर जाते है। क्योंकि हो सकता है वो पेज किसी दूसरे वेबसाइट से लिंक होते है और सर्च इंजन उन्हें डायरेक्ट उस पेज पर पहुच कर Index कर दे। इसलिए अगर आप किसी पेज को सच में Index होने से रोकना चाहते है या सर्च रिजल्ट्स में आने से रोकना चाहते है तो Robots Tag को आपको इस्तेमाल करना होगा। 

2. No Follow

Format: <meta name=”robots” content=”nofollow”/>

इस Tag को आप जिस भी पेज पर लगा देंगे उस पेज पर मौजूद links को गूगल फॉलो नहीं करेगा। इस Tag को इस्तेमाल कर आप किसी भी पेज पर मौजूद सारे links को एक ही बार में nofollow बना देते है। 

3. No Archive

Format: <meta name=”robots” content=”noarchive”/>

इसे इस्तेमाल कर आप सर्च इंजन को बता रहे है की वो किसी खास पेज का Archive किया हुवा मतलब Cache किया हुवा पेज सर्च रिजल्ट्स में न दिखाए, सिर्फ फ्रेश या रीसेंट पेज ही दिखाएं। 

4. No Snippet

Format: <meta name=”robots” content=”nosnippet”/>

इस Tag को इस्तेमाल करने पर आप सर्च इंजन को उस पेज का Text या Video Snippet सर्च रिजल्ट्स में न दिखाने का Instruction देते है। ध्यान दीजिए की ये Text या Video Snippet को रोकता है Image Snippet को नहीं रोकता। 

5. Max Snippet

Format: <meta name=”robots” content=”max-snippet:0″/>

Max Snippet No Snippet का पॉजिटिव Version है। No Snippet लगाने पर जहां Text और Videos Snippet पूरी तरह से हट जाते है। वही Max Snippet को इस्तेमाल करने पर आप Text Snippet की लंबाई को लिमिटेड रख सकते है। Max Snippet के साथ नंबर इस्तेमाल किया जाता है जो सर्च इंजन को बताता है की कितने Characters तक Snippet में इस्तेमाल किए जा सकते है। अगर आप चाहते है की आपके पेज से 35 Characters Text Snippet सर्च रिजल्ट्स में दिखाया जाए तो आप 0 के जगह पर 35 को इस्तेमाल करें। 

6. Max Image Preview

इस Tag के जरिए सर्च रिजल्ट्स पेज में Image Snippet में दिखने वाले Image का साइज कंट्रोल कर सकते है। इस Tag में नंबर नहीं होता या तो Image होगी या नहीं होगी। इस Tag के तीन टाइप होते है,

a) Format: <meta name=”robots” content=”max-image-preview:none”/>

इस Tag को इस्तेमाल करने पर आपके पेज का Image Snippet दिखाया नहीं जाएगा। 

b) Format: <meta name=”robots” content=”max-image-preview:standard”/>

इस Tag को इस्तेमाल करने पर आपके पेज का नॉर्मल टाइप की Image दिखाई जाएगी।  

c) Format: <meta name=”robots” content=”max-image-preview:large”/>

इस Tag को इस्तेमाल करने पर आपके पेज का फुल साइज Image Snippet में दिखाई जाएगी। 

7. Max Video Preview

Format: <meta name=”robots” content=”max-video-preview:0″/>

यह Tag बिलकुल Max Image Preview जैसा ही है। लेकिन इसमें नंबर का इस्तेमाल होता है और इस Tag में आप सिर्फ 0 या -1 नंबर का ही इस्तेमाल कर सकते है। इस Tag का मतलब हुवा की सर्च इंजन Video Snippet दिखा नहीं सकते है सिर्फ Image Snippet को ही दिखा सकते है। 

Format: <meta name=”robots” content=”max-video-preview:-1″/>

इस Tag का मतलब होगा की सर्च इंजन Video Snippet को दिखा सकते है। 

8. No Translate

Format: <meta name=”robots” content=”notranslate”/>

इस Tag का मतलब होगा की इसको इस्तेमाल करने पर गूगल आपके पेज को Translate करने का Suggestion आपके विज़िटर्स को नहीं देगा। 

9. Unavailable After 

Format: <meta name=”robots” content=”unavailable_after:2021-03-05″/> or Format: <meta name=”robots” content=”unavailable_after:2021/03/05″/>

अगर आप किसी पेज को सर्च रिजल्ट्स में किसी तारीख तक दिखाना नहीं चाहते है तो आप इस Tag का इस्तेमाल कर सकते है। 

10. All 

Format: <meta name=”robots” content=”all”/>

इस Tag को इस्तेमाल करने पर आप गूगल पर कोई Restriction नहीं लगा रहे है।  गूगल किसी भी Image को किसी भी कंटेंट को Crawl कर सकता है Index कर सकता है और Serve कर सकता है। इसे लगाने या ना लगाने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वैसे भी गूगल आपके पेज के कंटेंट को Crawl या Index करेगा ही।

11. None 

Format: <meta name=”robots” content=”none”/>

इस Tag को इस्तेमाल करने पर आप गूगल को न तो Index करने की अनुमति दे रहे है, न Image को Index करने की अनुमति दे रहे है और न ही Snippet दिखाने की अनुमति दे रहे है। 

12. No Image Index 

Format: <meta name=”robots” content=”noimageindex”/>

इसे इस्तेमाल करने पर आप गूगल को Pages पर मौजूद कोई भी Image Index नहीं करने का Instruction दे रहे है। 

ये 12 तरह के Tags आपको आपके Pages को Index करने की सुविधाए देते है और Snippet के लुक को भी कंट्रोल करने की सुविधा देते है। 

Note:- आप इन Tags को जरुरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करे और सही Pages और सही तरीके से इस्तेमाल करे। नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। 

Leave a Reply