क्या 2021 में Expired Domains इस्तेमाल करना सही है?

Expired Domains खरीदने के फायदे और नुकसान

SEO सच्ची में एक बड़ा Profession है, पूरी दुनिया के लोग मुर्दा लोगों से दूर भागते हैं डर के। लेकिन इकलौती बहादुर कौम होती है SEO की जो Expire हो चुके चीजों के पीछे भागती है। जी हां हम बात कर रहा रहे है Expired Domains के बारे में। Expired Domains क्या अभी भी एक सही स्ट्रेटजी है और इसे क्या Technical Aspect है? आज के इस मजेदार आर्टिकल में हम इन सभी के बारे में जानेंगे।

हमने पहले कई आर्टिकल में कई ऐसे टॉपिक्स है जिनको अब Relevant नहीं बताया आज के समय में। इसकी क्या वजह है? क्या वजह है की आज भी कई SEO एक्सपर्ट्स और कोर्सेस बेचने वाले आज भी उन सभी को पढ़ते है इस्तेमाल करते है। इस सवाल का जवाब भी आज आपको मिलने वाला है। सबसे पहले ये जान लेते है की क्या Expired Domains इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। 

क्या Expired Domain use करने चाहिए?

Expired Domains का प्रिंसिपल काफी सिंपल है। हर डोमेन अपने लाइफ टाइम में बैकलिंक को बनाता रहता है और ऐसे कई सारे Domains होते हैं जिनके ओनर उन्हें कभी ना कभी छोड़ देते हैं। अगर कोई चतुर बालक ऐसे Expire हो चुके Expired Domains को खरीद कर अपनी किसी वेबसाइट पर Redirect कर लेता है। तो उस Domains मिल रैंक का मुनाफा उनकी वेबसाइट को मिलने लगता है। ये तरकीब काम करती थी, गूगल काफी साल पहले इतना स्मार्ट नहीं था और इसलिए Expired Domains को बेचने और खरीदने वाली काफी सारी वेबसाइट और प्लेटफार्म बन चुके थे।

जब भी कोई तरकीब ईजाद में आती है तो कुछ लोग उसका इस्तेमाल काफी सोच समझकर करते है और उसका फायदा उठाते है। वही एक ग्रुप ऐसे लोगों का भी होता है जो उसे समझते ही नहीं है। लेकिन कुछ नादान लोग अपने कोर्सेस में अपने वीडियोस में उसे रामबाण की तरह इस्तेमाल करने लगते हैं। उस वीडियो को देखने वाला या उस कोर्सेस को खरीदने वाला हर नया SEO उनकी बताई ट्रिक्स को ट्राई करता है और अपना नुकसान कर लेता है।

लेकिन जब यह ट्रिक काम करती थी कई साल पहले तब भी काफी सारे लोग ऐसे Expired Domains खरीद लेते थे जिन पर मैन्युअल पेनल्टी लगी हुई होती थी। जब वो ऐसे Domains पर नई वेबसाइट बनाते थे या उन्हें 301 टाइप का Redirect लगाकर अपनी वेबसाइट पर Redirect कर देते थे तो उनकी वेबसाइट को नुकसान होता था। एक टाइम था जब Expired Domains को खरीद कर अपनी वेबसाइट पर Redirect करने या फिर उस पर नई वेबसाइट बनाने का फायदा होता था। लेकिन तब भी काफी सारे लोग इसे ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाते थे।

गूगल Domains की Ownership को चेक करता है। पूरी तरह से फ्रेश Domain जिनकी कही कोई बैकलिंक नहीं होती है उनको भी गूगल इंडेक्स कराता है। गूगल Domain की Ownership में हुए बदलाव को भी चेक कर सकता है। एक Domain जो 3 – 4 साल पहले किसी और के Domain Registrar पर किसी और Owner के पास था वो Expire होने के बाद किसी और के नाम पर रजिस्टर हो गया। साथ ही में किसी थर्ड पार्टी Domain पर Redirect कर रहा है। इसे चेक करना गूगल के लिए काफी आसान होता है वो इसे पल भर में ट्रैक कर लेगा। 

लेकिन इससे भी परेशानी है Redirect और बैकलिंक की Quality और Relevance को लेकर। टाइम के साथ गूगल ने लिंक्स को और बेहतर तरीके से समझना शुरू कर दिया। एक वक़्त था जब सभी बैकलिंक सिर्फ लिंक्स हुवा करते थे। लेकिन फिर गूगल ने 2005 में Nofollow लिंक को Introduce किया। लेकिन Nofollow लिंक को Introduce करने से पहले ही गूगल ने फॉलो करने लायक और न फॉलो करने लायक लिंक में फर्क करना शुरू कर दिया था। 

इसके अलावा जहां से Redirection दिया जा रहा है और जहांपर Redirection दिया जा रहा है, इन दोनों के बीच में Correlation भी देखा जाता है। दोनों Domains के कंटेंट और Audience में जब तक Sufficient मैच नहीं होगा तब तक यह जुगाड़ टिकेगा नहीं। हम Redirection को बैकलिंक से साथ में मिक्स नहीं कर कर रहे है, लेकिन कई बार लोग बैकलिंक की जगह Redirection को यूज कर लेते हैं। गूगल काफी पहले से Redirection और बैकलिंक दोनों के बारे में स्ट्रैटेगी बनाते वक़्त ध्यान रखता है एक दूसरे का। 

गूगल के John Mueller ने 2 साल पहले कहा था की Expired Domains की जो तरकीब है वो काफी समय से काम नहीं कर रही है। Expired Domains को आप सिर्फ थोड़े समय तक इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन जब गूगल का सिस्टम इसको पकड़ लेगा तब वो समझ जाता है की हम सिर्फ Domain की जो बैकलिंक है सिर्फ उसका फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल कर रहे है। अगर किसी भी Expired Domains को खरीद कर उस पर नै वेबसाइट बनाने की सोच रहे है तो आपको पुराणी बैकलिंक का फायदा सिर्फ तभी मिलेगा हब वो Domain डेंजरस कंटेंट के लिए पनिश न किया गया हो कोई मैन्युअल एक्शन न ली गई हो।

वो Domain Expire होने से पहले उस पर जो कंटेंट था अगर वही कंटेट आपके वेबसाइट पर हो तो भी आपको बैकलिंक का फायदा मिल सकता है। लेकिन अगर आप सिर्फ Redirect करने के लिए ही Expired Domains को खरीदना अब बेकार है। आपको जो भी उस Expired Domains से मिलेगा वो काफी कम समय के लिए ही मिलेगा। आपकी मेहनत और पैसा बेकार जाएगा। 

अब एक सवाल खड़ा होता है कि आखिर क्यों आज भी कई इंस्टीट्यूट में यूट्यूब चैनल में कई एक्सपर्ट्स ये टॉपिक आज भी सिखाये जाते है?

एक आसान सा उदाहरण लेकर समझने की कोशिश करते है.. मान लीजिए की गूगल एक छोटा सा 2 साल का बच्चा है और वो परिवार के साथ किसी शादी में गया हुवा है। इस बच्चे से एक SEO एक्सपर्ट मिलता है वो बच्चे को देखते है उसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी लेते है और उस बच्चे को चॉकलेट देते है। वो बच्चा खुश हो जाता है उनके साथ खेलता रहता है, उन्हें पहचानता है। इस बात को 15 साल बीत जाते है, अब वो बच्चा किसी दूसरी शादी में बिलकुल उसी इंसान से मिलता है जिसने उसे बचपन में चॉकलेट खिलाया था।

वो इंसान तो उस बच्चे को पहचानता है लेकिन बच्चा अब 2 साल का नहीं है 17 साल का हो गया है। उस शख्स को अभी भी यही लगता है की वो बच्चा चॉकलेट दिलाने से खुश हो जाता है। लेकिन असल में अब वो बच्चा बड़ा हो गया है, उसके शौक भी बड़े हो गए है। उसकी पसंद बदल गई है अब उसे वो सब अच्छा नहीं लगता जो बचपन में अच्छा लगा करता था। 

बस यही आज के SEO एक्सपर्ट्स के साथ भी होता है। उन्होंने काफी समय पहले कही ये पढ़ा था, सुना था या देखा था। वो लोग आज भी पुराने तरीके से गूगल को देखते है, गूगल में हर रोज नहीं बल्कि हर घंटे, हर सेकंड कोई अपडेट होती रहती है। ऐसे में ये उम्मीद करना की जो गूगल 5 साल पहले एक्सेप्ट करता था वो आज भी करेगा ये सही नहीं होगा। गूगल के पास अपना अलग देश बसाने जितने सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और अगर हम ये उम्मीद लगाए की अभी भी वो 2010 में जैसा काम करता था आज भी वैसे ही करता है तो ये हमारी सबसे बड़ी मूर्खता होगी। 

अपने आपको अपडेटेड रखिए, सही को पहचानिये, किसी गलत इंफॉर्मेशन के बलबूते पर कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार जरूर सोचिए। गूगल लगातार अपने आपको अपडेट कर रहा है, अपने आपको भी अपडेट रखिए।

अपने आप को Update रखे, गूगल के इन Algorithms के बारे में जरूर पढ़े… 

Leave a Reply