YouTube दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन और दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो platform भी है। जब भी हमें कुछ जानकारी चाहिए होती है तो हम कहते है की YouTube कर लो। हम हमारे लगभग हर सवाल को आज YouTube पर ही देखना पसंद करते है।
YouTube लाखो लोगो की ज़िंदगिया बनाई है, लाखो लोगो को रोजगार दिया है। हम जैसे creators ने ये साबित कर दिया है की सरकारी नौकरी के अलावा भी एक ऐसी चीज है जिसमें अगर है मेहनत करते है तो हम काफी अच्छा कमा सकते है।
आज के समय में YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफार्म न होकर पैसे कमाने का और अपना नाम बनाने का साधन बन गया है। लाखो लोगो को इसने सेलिब्रिटी बनाया है और सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें इतना आमिर बनाया है की आज वो जो चाहे वो खरीद सकते है।
हमने हजारो लोगो को अपनी आखो के सामने बड़ा होते हुए देखा है। एक समय था जब वो अपने फ़ोन से ही videos को बनाते थे लेकिन आज उनकी खुद की कंपनियां है, लोग उनके लिए काम करते है, लाखो रुपयों के सेटअप है।
तो आज हम आपको दुनिया के Top 10 Richest YouTubers के बारे में बताने वाले है। वो कितना कमाते है और उनकी नेटवर्थ कितनी है इसके बारे में भी देखने वाले है।
Top 10 Richest Youtubers In The World In 2021

हम ऐसे YouTubers की लिस्ट आपको देने वाले जिनकी net worth सबसे ज्यादा है। हलाकि ये आंकड़े बदलते रहते है लेकिन हम कोशिश करेंगे की हम आपको अपडेटेड information देते रहे।
Jeffree Star
Net Worth: $200 million
Jeffree Star दुनिया की सबसे आमिर अमेरिकन YouTuber है। Jeffree अपने channel पर मेकअप और फैशन के videos अपलोड करती रहती है। Jeffree YouTube ज्वाइन करने से पहले मॉडलिंग किया करती थी और साथ ही एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम भी करती थी।
Jeffree ने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म ज्वाइन किया जिसका नाम Myspace है और यहाँ से ही इनके सोशल जर्नी की शुरुआत हुई। वो अपने सोशल मीडिया चैनल पर अपने videos और audios डालती गई और उन्हें अच्छा रिस्पांस भी मिलता है।
Jeffree ने अपना पहला YouTube video 2009 में अपलोड किया था जिसमे उन्होंने अपने ही म्यूजिक करियर को प्रमोट किया था। इनका एक खुद का एक ब्रांड भी है जिसका नाम Jeffree Star Cosmetics है और वो इसकी मदद से हर साल लगभग $100 million तक कमा लेती है।
इन्होने काफी हिट song भी दिए है और इनके songs को काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन इनको पहचान YouTube की बदौलत ही मिली है और आज Jeffree मल्टी मिलिओनेर भी है।
Ryan Kaji
Net Worth: $50 million
Ryan अपने age के एकलौते ऐसे YouTuber है जिसकी income जान कर आपके होश उड़ जाएंगे। Ryan एक ऐसे YouTuber है जिन्होंने 2020 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा earning की थी जो की $29.5 million थी। क्यों उड़ गए न आपके भी होश?
Riyan अपने उम्र के सबसे सफल YouTuber है और वो अपने चैनल पर Toys के बारे में reviews देते है। अब आपको तो पता ही है की बच्चो को जितने खिलोने दे उनके लिए उतने कम ही है। लेकिन Ryan खेल-खेल में इतना पैसा कमा लेते है की उन्हें ये दुनिया का सबसे ज्यादा YouTube से पैसा कमाने वाला YouTuber बनता है।
Ryan के YouTube channel का नाम Ryan’s World है जिसकी शुरुरात उन्होंने 2015 में की थी। उनकी माँ जॉब किया करती थी लेकिन बादमे उन्होंने जॉब छोड़ दिया और अपना पूरा फोकस Ryan’s World के ऊपर लगा दिया।
फ़िलहाल वो 9 YouTube चैनल के मालिक है जो अलग-अलग languages में भी है। Ryan का खुद का एक ब्रांड भी है जिसका नाम Ryan’s World ही है। वो अपने कमाई का कुछ हिस्सा चैरिटी को डोनेट कर देते है।
Jack Paul
Net Worth: $50 million
Jack Paul ने एक डिस्नी YouTube channel से शुरुआत कर के मल्टी मिल्लिओर बनते तक का सफर तय किया है। वैसे तो jack paul logan paul के भाई है लेकिन इन्होने अपने भाई से हट कर अपना सफर अकेले तय किया है। Jack ने अपना YouTube channel बनाने के 6 महीने के अंदर ही 5 million subscriber पुरे कर लिए थे जो की YouTube की history में पहली बार हुआ था।
Jack Paul के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है जिसका नाम “the mind of jack paul” है। jack अपने जर्नी के बारे में लोगो को याद दिलाने के लिए एक गाना गाते है जिसका नाम “its everyday bro” है।
एक YouTuber होने के साथ-साथ jack एक successful बिजनेसमैन भी है। इन सभी के साथ वो म्यूजिक इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा popular है। jack को गाड़ियों का काफी शौक है आपको इनके गेराज में एक से बढ़कर एक गाड़िया देखने को मिलेगी।
Dude Perfect
Net Worth: $50 million
Dude Perfect एक स्पोर्ट्स बेस्ड YouTube channel है और sports को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है इसका कोई अंदाजा नहीं है। Sport बेस चैनल होने की वजह से उन्हें काफी success भी मिली और आज वो दुनिया के सबसे आमिर youtuber में शामील होते है।
Dude Perfect एक ग्रुप है जिसमे दो जुड़वाँ भाई और कुछ उनके दोस्त भी है जो कॉलेज के समय में रूममेट्स हुआ करते थे। ये roommates शुरूआती समय में trickshots के वीडियोस डाला करते थे जो काफी वायरल भी होते थे।
Dude Perfect के पोर्ट्स वाले कंटेंट ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है क्योकि उनका हर video viral होता था।
PewDiePiE
Net Worth: $40 million
PewDiePiE दुनिया का 4th सबसे बड़ा YouTube Channel है जिसके कुल subscriber की संख्या अगर हम देखे तो वो 110M है। PewDiePiE को YouTube किंग के नाम से भी जाना जाता है और इसका रीज़न है की ये दुनिया का 4th सबसे बड़ा इंडिविजुअल YouTube channel है।
PewDiePiE एक channel का नाम है और इसे जो चलते है उनका नाम Felix Kjellberg है। PewDiePiE एक गेमिंग commentary channel है जिसमे वो games को खेलते है और उनके ऊपर commentary करते है। बिलकुल एक चैनल ऐसा भी है हमारे इंडिया में जिसने इंडिया में ही नहीं बल्कि पुरे social media को हिला कर रख दिया था। क्या आपको उस चैनल का नाम पता है? अगर है तो कमेंट कर जरूर बताए।
Markiplier
Net Worth: $35 million
Markiplier दूसरा सबसे पॉपुलर YouTube चैनल है। वो अपने किरदा को स्केच कर के videos बनाते थे और साथ ही animated parodies को भी अपने videos में शामिल करते है। लोग इनके videos को काफी पसंद भी करते है। ये एक successful youtuber होने के साथ-साथ एक actor, gamer और comedian भी है।
Ninja
Net Worth: $25 million
Ninja उर्फ़ Tyler Blevins YouTube पर स्ट्रीमिंग के लिए जाने जाते है। वो YouTube पर ऑनलाइन गेम Fortnite की स्ट्रीमिंग करते है। इस स्ट्रीमिंग में उन्होंने रिकॉर्ड भी बनाया था और बादमे उन्होंने ही अपने रिकॉर्ड को तोडा था।
VanossGaming
Net Worth: $25 million
VanossGaming चैनल को जो चलते है उनका नाम Evan Fong है। वो एक कनेडियन music producer, commentator और DJ भी है। जब वो पढाई कर रहे थे तब वो games पर अपना ज्यादा समय देने लगे, इस चीज को देख कर उनके माता पिता को छँटा भी हुई। लेकिन उन्होंने तब तक साबरा रखा जब तक उनका channel successful नहीं बन जाता।
James Charles
Net Worth: $22 million
James Charles पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट है। जब वो New York में एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम कर रही थे तब ही उन्होंने अपना एक YouTube channel भी बनाया। इसी के चलते उन्हें 2016 में वो CoverGirl के पहले male ambassador बने। जैसे ही ये खबर वायरल हो गई उनके videos और वो भी वायरल हो गए।
Anastasia Radzinskaya
Net Worth: $20 million
Like Nastya या Anastasia Radzinskaya का जब जन्म हुआ था तब डॉक्टर्स ने बताया था की वो बोल नहीं पाएगी। हलाकि उनके पेरेंट्स का अपना खुद का बिज़नेस था लेकिन उन्होंने सभी को बेच कर उनकी ही देखभाल में लग गए। लेकिन कुछ समय बाद उनकी ग़लतफहमी दूर हो गई की वो बोल नहीं सकती।
Nastya या Anastasia Radzinskaya सिर्फ 5 साल की बच्ची है लेकिन ये बच्ची YouTube से इतने पैसे कमाती है की वो पूरी दुनिया में 10th नंबर पर आती है। मतलब Nastya पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले YouTube सितारों में से एक है।
Nastya के काफी सारे YouTube channels है जैसे Like Nastya, Stacy Toys, Stacy Show और भी बोहोत सारे। इन सभी channels क Nastya के पेरेंट्स मिलकर चलाते है।