Done Do Done Lo Kya Hai? Grow YouTube Channel

1000 subscriber

दोस्तों YouTube एक काफी बड़ा प्लेटफॉर्म है पैसे कमाने का। काफी लोगो की इसने ज़िंदगिया बना दी है और काफी ऐसे लोग भी है जो आज ऐश ओ आराम की ज़िंदगी बिता रहे है। 

हजारो ने YouTube क्रिएटर रोज सपना देखते है यहाँ सफल होने का। ऐसे ही कुछ नए क्रिएटर्स होते है जिनमे नए-नए ट्रेंड चलते है subscriber बढ़ने के लिए। कुछ दिन पहले ट्रेंड चला था Sub For Sub, उसके बाद ट्रेंड चला था Pyar Do Pyar Lo और इन दोनों की अपार विफलता के बाद एक और नया ट्रेंड चला है Done Do Done Lo. 

इसमें एक बंदा एक ही video में 100-100 बार कमेंट करता है done do done lo सिर्फ इतना ही होता है कमेंट में। जब कोई सच में अपने किसी सवाल का जवाब चाहता है तो उसे उसका जवाब मिलेगा भी कैसे? क्योकि जब कोई एक बंदा इतने सारे कमैंट्स कर रहा है तो youtuber को बाकि कमैंट्स दिखेंगे ही नहीं। 

जब एक बंदे से इसके बारे में पूछा गया तो उसका जवाब कुछ अलग ही था की जब हम सब एक दूसरे का चैनल subscribe करेंगे तो सबके चैनल ग्रो कर जाएंगे। 

YouTube पर अगर आपको सफल होना है तो content, title, thumbnail, seo ये सब काम बादमे करेगा। सबसे पहले जो काम करता है वो है आपका माइंडसेट, अगर आपका माइंडसेट सही है तभी आप YouTube पर सफल हो सकते हो। 

अगर आपका माइंडसेट ऐसे है done do done lo, बस subscriber बढ़ जाए मेरा चैनल ग्रो कर जाएगा। ये एक गलत माइंडसेट है आपको इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला है। गलत क्यों है? देखो एक बंदा done do done lo ये सब तरीके अपना कर चल रहा है एक साल बीत जाता है लेकिन उसका चैनल ग्रो नहीं कर रहा। 

वो सोचता है की मैंने एक साल YouTube पर मेहनत की लेकिन मेरा चैनल ग्रो नहीं हुआ। ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योकि उसने मेहनत गलत दिशा में की है। परिश्रम का फल मीठा होता है लेकिन गलत दिशा में परिश्रम करोगे आपको फल मिलने ही नहीं वाला। 

मान लीजिए एक बंदा सुबह पहाड़ पर चढ़ता है शाम को उतरता है, दूसरे दिन फिरसे चढ़ता है शाम को उतर जाता है। परिश्रम तो कर रहा है लेकिन मीठा फल नहीं मिलेगा क्योकि उस पहाड़ पर मीठा फल है ही नहीं, मीठे फल का पेड़ ही नहीं है। इसलिए सिर्फ मेहनत करना जरुरी नहीं है सही दिशा में मेहनत करना जरुरी है। 

मान लो आपके 1000 subscriber पुरे हो जाए कुछ भी कर के। पहली बात तो जो भी YouTuber है उसे सिर्फ 1000 subscriber ही पुरे करने है उससे बड़ा वो सपना ही नहीं देखता। 1000 subscriber पुरे करने पर आपका channel सिर्फ Monetization हो जाएगा आपको उसी दिन से लाखो रूपए आना शुरू नहीं होगा। 

लेकिन फिर भी मान लेते है की आपका पहला टारगेट है की 1000 subscriber पुरे कर लू। चलो मान लेते है आपने 1000 subscriber पुरे कर भी लिए लेकिन क्या आपका चैनल ग्रो करेगा? नहीं करेगा, कैसे? देखो example के लिए 1000 लोग है उनमे मैं भी एक हूं।

मैंने 999 चैनल को subscribe कर लिया है और बाकि सभी ने भी 999 चैनल को subscribe कर लिया है। अब जब वो 999 लोग वीडियो अपलोड करेंगे तो क्या एक बंदा सब की video देख पाएगा? नहीं देखेगा, और जब video ही नहीं देखी जाएगी तो चैनल ग्रो कैसे होगा। 

Subscriber ही सब कुछ नहीं होते है उन्होंने आपकी video देखने भी चाहिए। अगर आपने apple का मोबाइल लिया है लेकिन आप उसे चार्ज ही नहीं कर रहे है। आपको क्या लगता है ऐसे में आपको कोई फायदा होगा इतना महंगा फ़ोन खरीद कर?

कहने का मतलब अपना माइंडसेट सही रखो, ये done do done lo के चक्कर में अपना साल-दो साल बर्बाद मत करो। अगर आप सच में मेहनत करना चाहते हो तो अपने कंटेंट को इम्प्रूव करो, आप लोगो की पसंद को देखो उन्हें क्या अच्छा लगता है उसे समझो और आगे बढ़ो। 

अगर लोगो को आपका कंटेंट पसंद आएगा वो अपने आप आपके चैनल को subscribe करेंगे। जितने भी आपको बड़े creators नजर आते है सब 0 से आए है, सभी ने 0 से शुरू किया है। लोगो को कंटेंट पसंद आया लोगो ने subscribe किया। 

Conclusion 

अगर आप YouTube पर सफल होने का सपना देखते है तो अपना माइंडसेट सही रखो। ऐसे चक्कर में मत पदों इससे आपको फायदा कम और नुकसान ज्यादा होगा। जितना भी आपको दिमाग लगाना है जितनी भी मेहनत करनी है सब सही दिशा में करो। बाकि सब बाद में आता है सबसे पहले जो चीज आती है वो है कंटेंट और कंटेंट ही किंग है। 

Leave a Reply