Domain Name क्या है और यह क्यों जरुरी है?

दोस्तों आप जब भी किसी वेबसाइट को open करते है तो Domain Name की जरुरत पड़ती है। जैसे अगर आपको youtube video देखने है तो www.youtube.com या अगर आपको हमारी वेबसाइट को ओपन open करना है तो आपको सर्च करना होगा www.whatainfo.in या कोई भी वेबसाइट हो। 

काफी लोग सोशल मीडिया पर पूछते है की क्या domain name जरुरी है? Domain name खरीदना पड़ता है? इसके लिए पैसा लगता है तो क्या यह पैसा लगाना जरुरी है? क्या बिना domain name के भी काम चल सकता है? इतने सारे सवाल होते है जो आए दिन लोग पूछते रहते है। 

अभी के दौर में लोग वेबसाइट चलना चाहते है, वेबसाइट बनाना चाहते है। वेबसाइट बनाने के लिए सबसे जरुरी है की आप domain name को खरीद ले। कुछ लोग जो खरीद नहीं सकते है तो subdomain से काम चला लेते है। तो सबसे पहला सवाल क्या domain name की सच में जरुरत है या इसके बिना भी काम चल सकता है?

Domain Name क्या है?

Domain Name हमारी वेबसाइट के नाम को आसानी से पहचानने के लिए बनाई गई एक technique जो की एक string होती है। ध्यान दे की Domain और Domain Name System दोनों अलग-अलग है। Domain Name सिर्फ कुछ शब्दों की एक string होती है वही DNS (Domain Name System) एक server होता है जो हमारे Domain को corresponding IP address में बदल देता है। ताकि हमें वो जानकारी मिल सके जिसके लिए हम action ले रहे है। 

क्या Domain Name की सच में जरुरत है?

अगर आप चाहो तो काम चला सकते हो, लेकिन इसकी जरुरत है। जरुरत है तभी तो लोग इसे खरीद रहे है, इसके लिए पैसा खर्च कर रहे है। तो समझते है की क्या domain name के बिना कैसे काम चलेगा और इसकी जरुरत क्यों है? इसे एक आसान example से समझते है

दोस्तों आप मोबाइल फ़ोन तो इस्तेमाल करते ही होंगे, सिर्फ आप ही नहीं आपके परिवार में, दोस्तों में सभी के पास मोबाइल होता ही है। जब भी आपको अपने परिवार से या अपने दोस्तों से बात करनी होती है तो आपको सबसे पहले किस चीज की जरुरत पड़ती है? Mobile number सही है ना? अब आपके काफी दोस्त हो सकते है, काफी रिश्तेदार हो सकते है और आपकी फॅमिली भी। इन सभी के नंबर को याद करना सभी के बस की बात तो नहीं है, कोई हो सकता है जीनियस लेकिन सभी इतने सारे नंबर याद तो नहीं कर सकता। अगर किसी ने नंबर बदल दिया तो उसे भी याद करना होगा। 

नंबर को सिर्फ याद ही नहीं करना होता बल्कि जरुरत के वक़्त उसे रिकॉल भी करना होता है। हम सभी के नंबर को याद नहीं कर पाएंगे क्योकि दुनिया में और भी काम है करने के लिए। आपको क्या लगता है ये सब आपके लिए possible है?

इसके लिए आप क्या करते है अपने फ़ोन में उस नंबर को उसके नाम से save करते है जिसका वो नंबर है। अगर वो इंसान अपना नंबर बदल भी देता है तो आप उसका नंबर आसानी से update कर सकते है, क्योकि आपके पास उसका नंबर पहले से ही सेव है। नाम वही रहेगा आप सिर्फ नंबर को update कर देंगे। 

जब भी आपको किसी को कॉल करना होगा तो आप क्या करेंगे? सबसे पहले आप उस व्यक्ति का नाम अपने contact list में सर्च करेंगे। अब आपको नंबर याद रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी, आप बस उस व्यक्ति के नाम से उसका नंबर save कर दो। 

अगर आप अपने contact list में देखोगे तो आपको 100 से भी ज्यादा नंबर दिखाई देंगे। अगर आपको किसी को कॉल लगाना है तो आप उसका नाम आसानी से सर्च कर उसे कॉल लगा सकते है, लेकिन सभी के नंबर को याद रखना पॉसिबल नहीं है। 

जब आपको किसी को कॉल लगाना होता है तो आप उसका नाम सर्च करते है और कॉल बटन पर क्लिक कर कॉल लगा देते है। लेकिन क्या सिर्फ नाम से ही कॉल लग जाता है? नहीं ना, जब आप कॉल बटन पर click करते है तो उस नाम के बैकग्राउंड में जो नंबर आपने save किया उसे connect करने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। अब समझते है internet पर क्या होता है 

जिस computer या mobile से आप internet को access कर रहे है उसका अपना एक unique IP Address होता है। तो IP आपके device का भी है और आप जिस भी सर्वर से connect कर रहे हो चाहे वो facebook हो, google हो या दुनिया का कोई भी वेबसाइट हो, सभी का अपना-अपना सर्वर है। उस सर्वर का अपना IP address है, जहा से आपको कंटेंट मिल रहा है। 

आपको facebook से connect करना है लेकिन क्या आपको इसका IP address याद है? गूगल का भी अपना IP है क्या आपको उसका IP याद है? आप हर दिन कितनी ही वेबसाइट को visit करते हो क्या आपको उसका IP address याद करना possible है? नहीं ना, इसी problem को दूर करने के लिए नया system लाया गया जिसे Domain name कहा जाता है। 

Domain name पुरे दुनिया में unique होते है, जैसे हमारा है whatainfo.in यह domain name पूरी दुनिया में सिर्फ हमारा ही होगा, कोई और इसे खरीद नहीं सकता है। Domain name को खरीदने पर हम उसे हमारी Hosting से connect करते है और इसके बाद उसपर अपनी वेबसाइट को बनाना शुरू कर देते है। जिस तरह हमारे mobile में कोई नंबर उसके नाम से save होता है वैसे ही हमारे वेबसाइट का या अपने server का IP address हमारे उस domain से connect होगा।

आखिर में काम करता है वो IP address ही, मतलब अगर आपको किसी के server का IP पता होगा तो भी आप उस वेबसाइट को access कर पाएंगे। अगर आपको google का IP address पता होगा तो आप उसे domain name को enter किए बिना भी access कर सकते है। 

जानकारी के लिए आपको बता दू की हमारे जो domain होते है वो कोई और खरीद ना सके इसलिए एक लइसेंस system बनाया गया जो की Internet Corporation for Assigned Names and Numbers (ICANN) है। यह आर्गेनाईजेशन domain name और उसके connections को मैनेज करती है। 

अगर domain name बेचने वाली कंपनियां नहीं होती तो हमें domain name सीधा ICANN से ही खरीदना पड़ता। लेकिन काफी ऐसी कंपनियां है जो की हमें ये सर्विस देती है। 

हम Domain कहा से खरीदस सकते है?

असल में ये कंपनियां आपको direct domain sell नहीं करती है बल्कि ये reseller कंपनियां है जो की हमें रेंट बेस domain देते है और हमसे पैसा लेते है। 

Leave a Reply