Google Search Console Coverage / Index Report क्या है?

Index Coverage Report क्या है?

11 जनवरी 2021 को गूगल ने अपनी Coverage or Index Report में कुछ अपडेट अनाउंस किए हैं। जो आपकी वेबसाइट के इंडेक्सिंग रिलेटेड issues को solve करने में हेल्प करते हैं। यह अपडेट क्या है और आपकी इंडेक्सिंग और रैंकिंग में कैसे हेल्प करते हैं इस बारे में हम आज बात करने वाले है।

Google Search Console Coverage Report or Index Report गूगल सर्च कंसोल का पार्ट है। Google Search Console Coverage Report आपको बताती है कि आपकी वेबसाइट कितनी इंडेक्स हुई है, उसमें क्या errors है, क्या warning है। कौन सा पेज इंडेक्स नहीं हुआ है, एक्सक्लूडेड है और क्यों एक्सक्लूडेड है। इस अपडेट में चार बदलाव हैं जिन्हें एक एक कर के हम देखते हैं।

Update no. 1 CRAWL ANOMALY क्या है?

कवरेज रिपोर्ट में अगर आप एक्सक्लूडेड टैब में जाएंगे तो pages के एक्सक्लूड होने के रीज़न में CRAWL ANOMALY एक रीजन जरूर हुआ करता था। CRAWL ANOMALY कोई एक निश्चित error नहीं है। ANOMALY का मतलब होता है किसी चीज को आसानी से बताया नहीं किया जा सकता। तो Crawling में जब भी कोई error होती है तो गूगल उसे Generate Term Crawling Anomaly कर के टैग कर देता था। अब गूगल आपको साफ़ बताएगा कि किस वजह से Crawling नहीं हो पा रहा है। Crawl में क्या error आ रहा है, ताकि आप उसे सॉल्व कर सके। हर तरह के Crowl के बारे में एक Complete जानकारी होगी। जिससे आप उस प्रॉब्लम को ट्रैक कर सकते हैं और सॉल्व कर सकते हैं।

Update no. 2 INDEXED BUT BLOCKED क्या है?

इस अपडेट में Submitted but blocked error को indexed but blocked warning में अपग्रेड कर दिया जाएगा। कई बार ऐसा होता है कि कुछ pages robots . txt की इंस्ट्रक्शन की वजह से ब्लॉक होते हैं। लेकिन कुछ दूसरी इंस्ट्रक्शंस की वजह से फिर भी इंडेक्स हो जाते हैं। ऐसे pages के लिए पहले error आती थी, लेकिन अब ये error नहीं होगी सिर्फ एक चेतावनी होगी। इसे Indexed but blocked warning कहा जाएगा। इस बदलाव की वजह को समझना जरूरी है। गूगल पिछले 2 साल में Artificial Intelligence के ऊपर काफी ज्यादा टास्क को शिफ्ट कर चुका है।

पहले गूगल वेबसाइट को punish करता था, penalty देता था, deindex कर देता था। लेकिन उनके लिए अब सिर्फ रैंकिंग सिगनल्स को रियल टाइम में एडजस्ट कर देता है। खराब बैकलिंक बनाई है तो कोई बात नहीं गूगल उन बैकलिंक का वेट NULL देगा। कंटेंट स्पै*मी है तो कोई बात नहीं गूगल उस पेज की रैंक कम कर देगा। लेकिन वेबसाइट को नुकसान नहीं करेगा।

Update no.3 INDEXED WITHOUT CONTENT क्या है?

ये एक चेतावनी होगी INDEXED WITHOUT CONTENT ERROR तब दिखाई जाएगी जब पेज गूगल इंडेक्स में होगा लेकिन किसी टेक्निकल कारण की वजह से गूगल पढ़ नहीं पा रहा होगा। अगर गूगल को ये लगता है की पेज का ये जो कंटेंट है ह्यूमन विजिटर को दिखाई दे रहा है लेकिन सर्च इंजन उसे पढ़ नहीं पा रहा बल्कि कोई और कंटेंट दिखाया जा रहा है। तो भी ये चेतावनी आ सकती है। इसके लिए आपको आपकी वेबसाइट चेक करनी चाहिए की पेज का कंटेंट क्यो गूगल को दिखाई नहीं दे रहा है।

Update no.4 SOFT 404 REPORTING क्या है?

SOFT 404 REPORTING कोई टेक्निकल प्रॉब्लम नहीं है ये गूगल का अपना टर्म है। अगर कोई पेज 200 स्टेटस स्कोर देता है मतलब सब ठीक ठाक है। लेकिन अगर गूगल को लगता है की ये पेज पूरा खाली है या इसमें बोहोत ही कम कंटेंट है। तब वो ऐसे pages को SOFT 404 टैग कर देता है। गूगल आपको बताना चाहता है की पेज को देखो उसमे कुछ और कंटेंट डालो या उसे हटा ही दो। अभी तक गूगल इस बारे में ज्यादा इनफार्मेशन नहीं देता था। लेकिन अब गूगल इस SOFT 404 के बारे में ज्यादा जानकारी देगा। जिसे इस्तेमाल कर वेबमास्टर SOFT 404 को सॉल्व कर सकते है। 

ये चारो नई अपडेट आपको अपनी वेबसाइट के इंडेक्स पेज को ठीक करने में हेल्प करती हैं। जो pages इंडेक्स नहीं हुए हैं उनके इश्यूज को पहचानने और सॉल्व करने में हेल्प करती हैं। जो pages इंडेक्स हैं उनके कंटेंट को ठीक करने में हेल्प करती हैं। बस इस अपडेट को अच्छी तरह समझने और इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले गूगल सर्च कंसोल से वाकिफ होना चाहिए। जितना ज्यादा टेक्निकल नॉलेज आपके पास होगा उतना ही ज्यादा SEO आपके लिए आसान होता जाएगा। 

https://whatainfo.in/seo/page-experience-ranking-signal-update-2021-in-hindi/
https://whatainfo.in/seo/lsi-keyword-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%94%e0%a4%b0-lsi-keyword-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8/
https://whatainfo.in/seo/snippet-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-featured-snippet-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88/

Leave a Reply