Bernard Arnault कौन है?

दोस्तों क्या आपने कभी इस दुनिया के सबसे अमीर इंसान को जानने के लिए सर्च किया है? अगर किया है तो आपको जरूर यह पता होगा कि Bill Gates कितने सालों से उस लिस्ट में सबसे ऊपर रहे। लेकिन कुछ सालों पहले कुछ ऐसा हुआ कि Jeff Bezos ने उन्हें पछाड़ दिया और दुनिया के सबसे अमीर इंसान का खिताब अपने नाम कर लिया। कुछ दिनों पहले Elon Musk ने Jeff Bezos को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने थे।

अब भी कुछ ऐसा ही हुआ 24 मई 2021 में आने वाले लिस्ट के अकॉर्डिंग Jeff Bezos दुनिया में अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं और जिसने ऐसा कर दिखाया उनका नाम है Bernard Arnault है। Jeff Bezos और अर्नोल्ट के बिच हमें उप और डाउन देखने को मिला है आज फिर अर्नोल्ट शाम 8:25 मिनट पर Jeff Bezos से आगे निकल गए है। तो आज हम आपको दुनिया के पहले सबसे अमीर इंसान Bernard Arnault के बारे में कुछ बाते बताएंगे।

Bernard Arnault कौन है?

Bernard Arnault का पूरा नाम “Bernard Jean Étienne Arnault” है, उनका जन्म 5 मार्च 1949 को रोबेक्स फ्रांस में हुआ। Arnault, Jeff Bezos को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे आमिर इंसान बन गए है।

Bernard Bernard एक French billionaire investor, businessman और art collector है। यह LVMH कंपनी के chairman और chief executive भी है, जो की दुनिया की सबसे बड़ी luxury-goods company में से एक है। Arnault LVHM के साथ-साथ 70 brands के भी मालिक है, जिनमे Louis Vuitton और Sephora जैसी कंपनियां शामिल है।

रोबेक्स से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की, शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद Bernard ने Lycée Maxence Van Der Meersch से अपनी ग्रेजुएशन की और उसके बाद  École Polytechnique से 1971 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने अपने पिता Jean Léon Arnault की कंपनी को एक इंजीनियर के तौर पर ज्वाइन कर लिया और लगभग 5 साल एक इंजीनियर की तरह काम करने के बाद उन्होंने अपने पिता को कंपनी को कहा की वह अब कंपनी को रियल एस्टेट की तरफ मोड़ दें। वहां से उन्होंने एक नई कंपनी बनाई जिसका नाम Ferinel दिया और 1970 में उस कंपनी के CEO भी बन गए। 

1989 में उन्होंने अपने पिता को उस कंपनी का प्रेसिडेंट बना दिया और आगे चलकर Antoine Berman के साथ Financière Agache नाम की एक कंपनी को ज्वाइन किया, जिसके वह CEO भी बन गए, जो कि एक luxury good कंपनी है। luxury सेक्टर में कदम रखने के बाद Bernard Arnault ने 1988 में एलवीएमएच(LVMH) जो कि एक New Luxury कंपनी थी उसके 24% शेयर 1.5 मिलियन डॉलर में खरीद लिए। देखते ही देखते 1989 में उन्होंने एलवीएमएच के 43.5% शेयर के साथ ही 35% वोटिंग राइट्स भी अपने नाम कर लिए।

जिसके चलते 13 जनवरी 1989 को उन्होंने Executive Management Board के चेयरमैन इलेक्शन को जीत लिया और वह चेयरमैन इलेक्ट किए गए। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। उनके चेयरमैन रहते एलवीएमएच नई ऊंचाइयों पर पहुंची और उनके 11 साल के काम में ही कंपनी के मार्केट वैल्यू 15 गुना बढ़ गई और प्रॉफिट लगभग 500% से भी ज्यादा हो गया। 

इन सब के चलते उन्होंने और बहुत सी कंपनियों में इन्वेस्ट किया जिनमें Zebank, boo.Com और Netflix भी शामिल है। 

Bernard Arnault की पर्सनल लाइफ

अगर बात करें उनकी अब पर्सनल लाइफ की तो Bernard Arnault अब तक दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी Anne Dewavrin से हुई जो 1973 से 1990 तक चली और उनके दो बच्चे भी है जिनके नाम Delphine और Antoine है। उनकी दूसरी शादी Hélène Mercier से हुई जो अब तक चल रही है और उन्हें तीन बच्चे है। कुल मिलाकर Arnault की एक लड़की और 4 लड़के हैं, जो कोई ना कोई Arnault की कंपनी के ब्रांड को आज कंट्रोल कर रहे हैं। 

Bernard Arnault फैशन के दुनिया में सबसे आमिर इंसान है और Zara के मालिक Amancio Ortega को भी पीछे छोड़ दिया। हाल ही में luxury चीजे बनाने वाली कंपनी LVMH के चेअरमन Bernard Arnault Jeff Bezos को पछाड़ दुनिया के पहले सबसे आमिर इंसान बन गए। 

Forbes की एक रिपोर्ट के हिसाब से Arnault की कुल संपत्ति $189.5 billion है, वही Jeff Bezos की कुल संपत्ति $189.4 billion है। 

Top 4 Richest People In The World

Leave a Reply