Journalist कैसे बने? पूरी जानकारी

बरखा दत्त, राजदीप सरदेसाई, रजत शर्मा, अर्नब गोस्वामी, रवीश कुमार, शेखर गुप्ता, श्वेता सिंह और अंजना ओम कश्यप। ये ऐसे बहुत सारे नाम है जिन्होंने इंडियन जर्नलिज्म को ना केवल अपने स्टैंडर्ड पर बनाए रखा है बल्कि उसे और भी ज्यादा ऊंचाई दी है। वैसे आप इनमे से कितने Journalist के बारे में जानते हैं?

अगर आप Journalist बनना चाहते हैं तो आपको ऐसे सक्सेसफुल Journalist के बारे में जरूर से पता होना चाहिए। इसलिए इनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा कीजिए। इनके वर्क पैटर्न से जर्नलिज्म के गुण सीखिए। एक सफल Journalist कैसे बन सकते हैं यह तो हम आपको बता ही देंगे। इसलिए हमने आज का यह लेख आपके लिए बनाया है, जिसमें आपको Journalist बनने की प्रोसेस के बारे में पता चल जाएगा। 

Journalism इतना एडवेंचरस कैरियर दिखाई देता है कि यूथ इससे अट्रैक्ट होकर इस फील्ड में उतरने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसका फेम भी इतना ज्यादा होता है कि हर कोई जर्नलिस्ट कहलाना पसंद करता है। लेकिन असल में Journalist की लाइफ इतनी अट्रैक्टिव और ग्लैमर से भरी नहीं होती है।

इसलिए अगर आप वाकई में Journalist बनना चाहते हैं तो अपने टैलेंट, स्किल्स और सच को सामने लाने के जज्बे के दम पर ही बनिएगा। तभी सही मायने में आप एक रियल और सक्सेसफुल Journalist बन पाएंगे। 

Journalist Kaise Bane?

Journalist कैसे बने? How to Become a Journalist? In Hindi

Required Skills

आज ये बहुत ज्यादा कॉन्पिटिटिव फील्ड बन चुका है जिसके आपके अंदर बहुत सारे स्किल्स का होना जरूरी है। जैसे राइटिंग एडिटिंग और रिसर्च। क्योंकि Journalist अपने इंटरेस्ट के अकॉर्डिंग बिजनेस, पॉलिटिक्स, इकोनॉमिक्स, आर्ट्स, कल्चरल, हिस्ट्री, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स रिलेटेड इंफॉर्मेशन कलेक्ट करते हैं। इवेंट्स और इश्यूज को इन्वेस्टिगेट करना और टीवी, रेडियो, न्यूज़ पेपर्स, मैगजींस और सोशल मीडिया के जरिए उसकी रिपोर्ट को लोगो तक पहुंचाना उनकी ड्यूटी होती है।

एक सक्सेसफुल जर्नलिस्ट बनने के लिए आपका रिलाएबल होना जरूरी है, ताकि आपके एंपलॉयर और आपकी ऑडियंस दोनों ही आप पर भरोसा कर सके। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स का स्ट्रांग होना भी जरूरी है और साथ ही आपकी राइटिंग स्किल्स भी ज़बरदस्त होनी चाहिए। आपमें इन्वेस्टीगेशन स्किल्स होनी चाहिए ताकि आप फैक्ट्स की रियालिटी का पता लगा सके।

डिजिटल लिटरेसी आज के टाइम में बेहद जरूरी है। तो इन सब स्किल्स के अलावा आप में सोसाइटी को सपोर्ट करने का जज्बा होना भी जरूरी है। इस प्रोफेशन के लिए पैशन होना भी। तभी आप सही मायने में एक जर्नलिस्ट बन पाएंगे और सोसाइटी के लिए कंट्रीब्यूट कर पाएंगे। 

Required Education and Steps

अब जानते हैं वह स्टेप्स जिन्हे फॉलो करके आप Journalist के रूप में तैयार हो जाएंगे। 

Step 1: सबसे पहले आप जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री लीजिए। Journalist बनने के लिए पहले जहां इस तरह की फॉर्मल डिग्री की जरूरत नहीं हुआ करती थी, वहीं आज बढ़ते कंपटीशन के चलते जर्नलिज्म में डिग्री होना जरूरी हो गया है। इसलिए आप एक अच्छे इंस्टिट्यूट से जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री लीजिए। कई कॉलेज में जर्नलिज्म एक independent course की तरह ऑफर किया जाता है।

तो कई इंस्टिट्यूट में इसे मास कम्युनिकेशन के साथ ऑफर किया जाता है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपका 12th क्लास मिनिमम 50% मार्क्स से क्लियर करना जरूरी है। लेकिन अच्छे इंस्टिट्यूट में मेरिट बेस पर एडमिशन लेने के लिए आपको हाय पोर्सेंटेज की जरूरत होगी। इसीलिए 12th क्लास में अच्छा परफॉर्म करें। बोहोत से reputed इंस्टिट्यूट में एंट्रेंस टेस्ट के बेस पर एडमिशन दिया जाता है। इसलिए आपको उसके लिए भी तैयार रहना होगा। 

Step 2: दूसरा स्टेप आता है मास्टर डिग्री लिखिए। अगर आप Journalism की फील्ड में उतरने से पहले अपने कॉन्सेप्ट और स्किल्स को शार्प कर लेना चाहते हैं, तो आपको मास्टर्स डिग्री लेनी चाहिए। जिससे आपको मिलने वाला कंपटीशन भी थोड़ा कम हो सकता है और आपको मिलने वाला सैलरी पैकेज भी इंप्रूव हो सकता है।

मास्टर डिग्री के लिए आपके पास बैचलर डिग्री होना जरूरी है। कुछ कॉलेज में जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री होल्डर्स को ही मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है। यह कंडीशन कॉलेज टू कॉलेज अलग हुआ करती है। इंडिया के कुछ बेहतरीन कॉलेज भी है जहां से आप जर्नलिज्म कोर्स कर सकते हैं।

Best Colleges For Journalism Course 

लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन न्यू दिल्ली, AAFT स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन नोएडा, क्रिस्ट यूनिवर्सिटी गाजियाबाद, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी न्यू दिल्ली, किशनचंद चेलाराम कॉलेज मुंबई, जेवियर इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेशन मुंबई, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन दिल्ली, एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म चेन्नई और ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स मुंबई।  

Journalist Course Fees

तो Journalist बनने के लिए यानि जर्नलिज्म की डिग्री लेने के लिए आपको एनुअल कोर्स की फीस 15000 से 300000 तक देनी पड़ सकती है। फीस का यह इतना बड़ा डिफरेंस कॉलेजेस के अकॉर्डिंग होता है। जितनी ज्यादा एडवांस फैसिलिटी और reputation वाला कॉलेज होगा उतनी ही ज्यादा फीस होगी। लेकिन ऐसे reputed कॉलेज से पढ़ना करियर को तेजी से ग्रो करने में हेल्पफुल भी होता है। इसलिए अपने लिए एक अच्छा कॉलेज चुने।

Step 3: अपनी राइटिंग स्किल्स पर काम करे। एक Journalist की राइटिंग स्किल का स्ट्रांग होना जरूरी होता है। इसीलिए आप चाहे तो अपनी स्टडी के साथ-साथ फ्रीलांस बेसिस पर आर्टिकल लिखना शुरु कर सकते हैं या अपना ब्लॉग बना सकते हैं। आप अपनी पर्सनल वेबसाइट बना करके भी अपना काम शुरू कर सकते हैं। 

Step 4: इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करे। जर्नलिज्म जैसे प्रैक्टिकल फील्ड में इंटर्नशिप बहुत जरूरी होती है। इसलिए आप अपने इंटरेस्ट के मीडियम यानी कि न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, वेबसाइट और न्यूज़ चैनल्स में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करें।

हो सकता है की इंटर्नशिप के दौरान आपको बहुत कम या बिलकुल भी पैसे नहीं मिले, लेकिन इससे अफेक्ट हुए बिना आप अपना टारगेट लर्निंग पर रखिए सीखने पर रखिए। इस इंटर्नशिप पीरियड में ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज गेन कर लीजिए। ताकि आपको बेस्ट opportunities मिल सकते। 

Step 5: अपने लिए सही एरिया और स्पेशलाइजेशन चुने। जर्नलिज्म बहुत ही ब्रॉड एरिया है इसलिए इसे कई स्पेशलाइजेशंस में बांटा गया है। ताकि आप अपने इंटरेस्ट के बेस पर सूटेबल टाइप को चुन सके। जैसे कि ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म, बिज़नेस एंड फाइनेंसियल रिपोर्टिंग, न्यूज़ रिपोर्टिंग, ऑनलाइन या मल्टीमीडिया जर्नलिज्म, फीचर एंड मैगज़ीन राइटिंग, ग्लोबल एंड इंटरनेशनल जर्नलिज्म, एनवायरमेंटल जर्नलिज्म, पॉलीटिकल जर्नलिज्म, फोटोजर्नलिज्म, स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग और साइंस एंड हेल्थ रिपोर्टिंग। 

Step 6: अपना स्ट्रांग नेटवर्क बनाइए। जर्नलिस्ट बनने के लिए और इस फील्ड की बारीकियां सीखने के लिए आपके पास अच्छा खासा सपोर्ट सिस्टम होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए स्टडी के दौरान और इंटर्नशिप के दौरान अपना स्ट्रांग प्रोफेशनल नेटवर्क बनाने पर जोर दीजिए। इस नेटवर्क में रिपोर्टर और एडिटर जैसे मीडिया पर्सन को शामिल कीजिए और अपने करियर को स्टार्ट करने में उनके सजेशंस भी जरूर लीजिए। 

इस तरह इन 6 स्टेप को पूरा करके आप जर्नलिस्ट बनने के लिए तैयार हो जाएंगे। इसलिए अब आप अपने पसंद की मीडिया हाउस में जॉब के लिए अप्लाई कर दीजिए और अपने एरिया ऑफ़ स्पेशलाइजेशन में एक से बढ़कर एक स्टोरीज और न्यूज़ प्रेजेंट करते जाइए। वैसे आपको यह भी पता होना चाहिए कि जर्नलिज्म के फील्ड में लीडिंग रिक्रूटिंग कंपनीज में हिंदुस्तान टाइम्स, द हिंदू, मलयाला मनोरमा, आउटलुक, दी पायनियर, इंडिया टुडे ग्रुप, जी नेटवर्क, नेटवर्क 18 और इंडिया टीवी जैसे बड़े-बड़े ग्रुप शामिल है।

Salary and Packages

आपको बता दें कि एक जर्नलिस्ट को मिलने वाली सैलरी 25000 से 30000 पर मंथ से लेकर 100000 पर मंथ भी हो सकती है। हालांकि शुरुआत में यह अमाउंट थोड़ा कम भी हो सकता है। लेकिन जैसे-जैसे आपके स्किल्स और परफॉर्मेंस बेहतर होती जाएगी सैलेरी इंक्रीज होती जाएगी। साथ ही आपको मीडिया और पब्लिक में खास पहचान भी मिलती चली जाएगी।

Leave a Reply