Google AdSense Page RPM क्या है और Ad RPM क्या है?

दोस्तों हम publisher गूगल पर ब्लॉग बनाने से लेकर उसे लाखो लोगो तक पोहचाने के लिए कितनी मेहनत करते है यह बस हमें ही पता है। ऐसे में गूगल हमारे ब्लॉग पर advertisement दिखा कर खुद भी पैसा कमाता है और उसका कुछ हिस्सा हमें भी देता है। गूगल हमें अलग-अलग चीजों के लिए pay करता है। जैसे अगर कोई हमारे ब्लॉग पर आता है और ब्लॉग पर दिख रही ad पर click करता है, या click किये बिना सिर्फ उस ad को देखता है। ऐसे काफी चीजों के लिए गूगल हमें pay करता है। 

अगर आप उनमे से एक है जो यह जानना चाहते है की गूगल हमें किन-किन चीजों के लिए pay करता है तो यह आर्टकिले आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप हर एक चीज को जरा बारीख़ी से पढ़े ताकि कोई भी चीज बाउंस न कर जाए।  

तो दोस्तों आज हम Page RPM और Ad RPM factors के बारे में आज इस आर्टिकल में बात करने वाले है। वैसे आपको बता दे की गूगल सबसे ज्यादा Revenue हमें Cost Per Click (CPC) का देता है। CPC क्या है? CPC कितना मिलता है और CPC कैसे बढ़ाए? इनको हमने अलग से और डीप में कवर किया है आप चाहे तो उसे भी पढ़ सकते है। बढ़ते है हमारे main topic की तरफ 

Page RPM क्या है?

Page RPM एक रेट है है जो यह दर्शाता है की आपको Per 1000 Page View पर कितना Estimate Revenue मिला है। Page RPM indicate करता है की आपने या publisher ने कितना Estimate Revenue कमाया है Per 1000 Page View पर। RPM का फुल फॉर्म Revenue Per 1000 Impression (RPM) होता है। 

दोस्तों Revenue Per 1000 Impression (RPM) की कोई fix earning नहीं होती और न ही इसका कोई fix rate होता है की अगर आपको इतने impression मिले है तो आपको इतने पैसे मिलेंगे। RPM आपके Estimate Earning पर depend करता है। मतलब आपको views भी अच्छे मिले है और आपकी Estimate Earning भी अच्छी खासी हुई है तो आपको Page RPM अच्छा मिल सकता है। 

Page RPM का Formula कुछ इस तरह है 

RPM = (Estimate Earning / Number of Page View) * 1000. 

चलो इसे एक example से समझते है 

Example: 

1000 Page View का कितना Revenue मिलता है?

अगर आपकी Estimate Earning 0.08$ हुई है और आपको 54 Page View मिले है तो आपका Page RPM हुआ (0.08$ / 54) * 1000 या 1.48$ कुछ इतना हुआ। 

अगर आपकी Estimate Earning 54$ हुई है और आपको 6700 Page View मिले है तो आपका Page RPM हुआ (54$ / 6700) * 1000 या 8.05$ कुछ इतना हुआ। 

Ad RPM क्या है?

Ad RPM आपके Ad पर मिले Impression से हुई earning को represent करता है। जैसे अगर कोई visitor आपके ब्लॉग या साइट पर विजिट करता है और आपके ad को देखता है तो उसे ad impression कहा जाता है। Visitor भले ही ad पर click न करे फिर भी आपको थोड़ी बोहोत earning होती है। 

Ad Revenue Per 1000 Impression (Ad RPM) को कैलकुलेट करने के लिए सबसे पहले आपको हुई Estimate Earning को Number of Ad Impression से डिवाइड किया जाता है और फिर उसे 1000 से multiply किया जाता है। 

The formula of Ad RPM 

Ad RPM = (Estimate Earning / Ad)  * 1000 

Example:

1000 Ad Impression का कितना Revenue मिलता है?

अगर आपको 54$ Estimate Earning हुई है और 6700 Ad Impression मिले है तो आपका Ad RPM (54$ / 6700) * 1000 या 8.05$ हुआ। 

Summary 

तो दोस्तों हमें देखा की गूगल हमें CPC के अलावा भी Page RPM और Ad RPM के लिए भी pay करता है। हमने Page RPM क्या होता है यह देखा, Page RPM का formula देखा और कुछ example भी देखे जिनसे हमें यह अंदाजा हो जाता है की हमें कितने impression पर कितना revenue मिलता है। इसी के साथ हमने Ad RPM क्या होता है यह भी देखा, इसका formula और ad पर कितने impression मिलने पर कितना revenue मिलता है यह भी देखा। 

Leave a Reply